भाजपा राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र रैना सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने पंचकूला में चलाया स्वच्छता अभियान

पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज पंचकूला सेक्टर 8 में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों को अपने शहर, सेक्टर, पार्क एवं आस पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एवं अभियान के प्रांतीय संयोजक नरेंद्र रैना, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश सचिव राहुल राणा, जिला महामंत्री जय कौशिक, नगर निगम पार्षद सुरेश वर्मा, भारत हितैषी, दीपक गर्ग, प्रियंका कुंडलस, जिला सचिव अनुराधा वर्मा, संगीता बैंसला, पिंकी शर्मा, भाजयुमो नेता हरविंद्र गुर्जर, अमित गोयल, ललित गोयल, देवीदयाल, मनु सिंगला, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिको ने स्वछता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अभियान के तहत अजय मित्तल सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने ‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत पंचकूला सेक्टर 21 से सेक्टर 25 की और जाने वाले सेतू का भ्रमण कर स्वछता अभियान चलाया, साथ ही शहर के तमाम प्रबुद्ध जनों से व्यक्तिगत भेंट कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ और उपलब्धियों पर चर्चा की। इस मौके पर अजय मित्तल ने कहा कि स्वच्छता को महज एक अभियान तक सीमित ना रख कर इसे हम सभी ने अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है। अजय मित्तल ने पंचकूला वासियों से स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 21 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत मोदी सरकार के 12 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *