लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

चंडीगढ़ ( राज कुमार ): चंडीगढ़ में शहीदों के सिरताज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की अद्वितीय शहादत तथा निर्जला एकादशी को समर्पित करते हुए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा आज पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में ‘छबील’ तथा छोले एवं कड़ाह प्रसाद के लंगर का आयोजित किया गया।इस नेक कार्य के माध्यम से संगत की सेवा करते हुए विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग पाँच घंटे तक पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से लोगों को ठंडा मीठा जल तथा कड़ाह प्रसाद एवं छोले वितरित किए।लोक-कल्याण के इस कार्य में विभाग का नेतृत्व विशेष सचिव-कम-निदेशक श्री पुनीत गोयल तथा उप सचिव श्री दीपांकर गर्ग ने किया।इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक इशविंदर सिंह ग्रेवाल, प्रीत कंवल सिंह और मनविंदर सिंह, उप निदेशक नवदीप सिंह गिल एवं शेरजंग सिंह हुंदल सहित विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव से संगत की सेवा की।इस नेक कार्य में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली लंगर सेवा के दौरान पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित शब्द-कीर्तन के माध्यम से संगतों ने आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *