हिसार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 16,500 रुपये रिश्वत लेते निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ (दिव्या राणा ):चंडीगढ़/हिसार, । भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हिसार ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद हांसी से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार (निजी व्यक्ति) के रूप में हुई है, जो नगर परिषद हांसी में कार्यरत कार्यकारी अभियंता (XEN) विक्की कुमार के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।क्या था मामला-शिकायतकर्ता ने SV&ACB, हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके कार्यों के बिलों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के एवज में कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार द्वारा रवि कुमार के माध्यम से 16,500 रुपये बतौर कमीशन/रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार को शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई|इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में अभियोग संख्या 21 दिनांक 24.06.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7A के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद हांसी तथा रवि कुमार को आरोपी नामजद किया गया है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आगामी अनुसंधान नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *