निर्जला एकादशी पर श्री राम भंडारा कमेटी ने लगाया लंगर

चंडीगढ़ (नेहा पांडेय ):चंडीगढ़:- राम भंडारा कमेटी की ओर से निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नामदेव भवन सेक्टर 21 सामने गन्ने के जूस और लंगर भंडारा लगाया गया। यहां लोगों में ने छोले-कुल्चे, चपाती, कढ़ी, हलवा प्रसाद बांटा। राम भंडारा कमेटी के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि हिंदू धर्म में सभी एकादशी का विशेष महत्व होता है, लेकिन निर्जला एकादशी का महत्व सबसे बड़ा है। निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धन और समृद्धि में वृद्धि होती है, साथ ही सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में इस दिन लोग दूसरे लोगों की सेवा करने को भी सौभाग्य समझा जाता हैं।इस छबील पर 4 गन्ने के जूस की मशीन भी लगाई है, गन्ने के मीठे रस से लोगों की प्यास बुझाने के लिए 10 क्विंटल गन्ना मंगवाया गया है। इसके अलावा 1000 लोगों के लिए भंडारा, 1000 केले, 1000 चैलाई के लड्डू, कुलचा-छोले का इंतज़ाम किया गया था।लंगर सेवा में आई एस बंसल, अरुण अग्रवाल, सुमिता कोहली, शांति मांझी, नरिंदर सिंगला, अमिता मित्तल,केशव बंसल, जगदीश गुप्ता व अन्य ने सेवा निभाई।अरुण अग्रवाल ने बताया कि आगामी शनिवार को श्री राम भंडारा कमेटी की ओर से लगाए जाने वाले भंडारे के साथ साथ 1000 गिलास लस्सी का प्रबंध किया गया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *