झूरीवाला में हरियाली लौटाने की मुहिम का शुभारंभ, पहले चरण में 600-700 वृक्ष लगाए गए

पंचकूला (नेहा पांडेय ):झूरीवाला की खोई हुई हरियाली को वापस लाने के संकल्प के साथ आज सेक्टर-25 रेजिडेंट्स एवं Yakshas – The Nature’s Shield द्वारा झूरीवाला फॉरेस्ट में वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान लगभग 600-700 वृक्ष लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री गार्ड लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया गया।इस अवसर पर महापौर, नगर निगम पंचकूला श्याम लाल बंसल कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए और स्वयं वृक्षारोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वार्ड-17 के पार्षद अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वृक्ष लगाए तथा इस जनभागीदारी अभियान की सराहना की।अभियान के दौरान बरगद, पीपल, नीम, आम, आंवला, इमली, अमरूद, कचनार, कपूर तथा अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर Pragyaan Foundation द्वारा विश्व मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी नागरिकों एवं स्वयंसेवकों को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।अभियान के संयोजक नितेश मित्तल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल वृक्ष लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक वृक्ष को सुरक्षित रखते हुए उसे पूर्ण विकसित होने तक संरक्षित करना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वृक्ष के साथ ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि झूरीवाला क्षेत्र को पुनः हरा-भरा बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अभियान के अगले चरण भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें और अधिक संख्या में वृक्ष लगाए जाएंगे।नितेश मित्तल ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नगर निगम पंचकूला, Citizen Committee House Owners Sector-25 Panchkula, Aggarwal Vaishya Samaj Sabha, Panchkula, Meshaan Foundation, Pragyaan Foundation, I Hate Polythene, Altruist India, Ind Swift Group एवं Venus, सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों, सेक्टर-25 के निवासियों तथा शहरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झूरीवाला को पुनः हरा-भरा बनाने की यह एक सतत मुहिम है और आने वाले चरणों में भी जनसहयोग की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगे भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखें, ताकि झूरीवाला एक बार फिर घने हरित क्षेत्र के रूप में विकसित हो सकेआयोजकों ने सभी नागरिकों से आगामी चरणों में भी अपने परिवार सहित जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण की इस जनमुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *