जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘मेयर आपके द्वार’ कार्यक्रम कल, वार्ड-11 के नागरिकों से होगा सीधा संवाद

नगर निगम पंचकूला द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘मेयर आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन 28 जून (रविवार) प्रातः 10:30 बजे भगवान परशुराम भवन, सेक्टर-12ए में किया जाएगा। इस जनसंवाद कार्यक्रम में पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल एवं वार्ड-11 की पार्षद अनुराधा पुरी क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद करेंगे।कार्यक्रम के दौरान वार्ड-11 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-12, सेक्टर-12ए, रैल्ला और रायली के निवासी अपनी नागरिक सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़क, पार्क, विकास कार्यों तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को सीधे मेयर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।मेयर श्याम लाल बंसल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का समाधान उनके अपने क्षेत्र में ही करना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस पहल का लाभ उठाने की अपील की।वार्ड-11 की पार्षद अनुराधा पुरी ने कहा कि “मेयर आपके द्वार” केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक सुझाव का स्वागत किया जाएगा।कार्यक्रम में नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके तथा अन्य मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।पार्षद अनुराधा पुरी ने वार्ड-11 के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और विकास संबंधी आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के प्रयासों को और अधिक गति मिल सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *