पंचकूला (नेहा पांडेय ):हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार का आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता के निवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर श्री गुप्ता एवं उनके पौत्र एवं वार्ड नंबर 6 से पार्षद पार्थ गुप्ता ने पंचकूला के सभी सरपंचो सहित उनका आत्मीय स्वागत किया।मंत्रीकृष्ण लाल पंवार जी ने पार्थ गुप्ता को पार्षद बनने व उनकी सक्रिय भूमिका के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना इस अवसर पर सरपंच ओम सिंह के नेतृत्व में पंचकूला जिले के विभिन्न गांवों के सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने भी पंचायत मंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा पंचायतों के विकास कार्यों के लिए मिली ₹3.10 करोड़ की विकास राशि पर मंत्री जी के विशेष आभार व्यक्त किया।इस दौरान पंचायत सरपंचो ने आदर्श योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों को भी पंचायतो के माध्यम से करवाने की विशेष मांग रखी और विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों से मंत्री को अवगत कराया। रत्तेवाली सरपंच विशाल ने माइनिंग रोयल्टी के कार्य भी पंचायतों के माध्यम से करवाने हेतु मंत्री जी के समक्ष मांग रखी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अन्य विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री पंवार इस पर आश्वासन दिया कि सभी विषयों पर सरकार गंभीरता से किया जायेगा तथा जनहित एवं ग्रामीण विकास से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा इस अवसर पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा पंचायत प्रतिनिधियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।इस दौरान बरवाला सरपंच ओम सिंह, बूंगा सरपंच कविता चौधरी, कामी सरपंच चरणजीत सिंह, कनोली सरपंच मीनू राणा, रत्तेवाली सरपंच विशाल, चरणजीत टिब्बी, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा पार्षद हरेंदर मालिक, पूर्व महामंत्री वीरेंदर राणा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, सिद्धार्थ राणा, मंडल महामंत्री अमित शर्मा, पूर्व पार्षद राकेश बाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे।







