पंचकूला (नेहा पांडेय ):वार्ड नंबर-7 स्थित राजीव कॉलोनी में स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए 7 दिवसीय ईएसआईआर (ESR) फॉर्म भरने के शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने फॉर्म भरवाए और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर वार्ड-7 के पार्षद ज्योति प्रसाद, माता मनसा देवी मंडल के उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल मंत्री लक्ष्मी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलओ के साथ मिलकर स्थानीय नागरिकों के ईएसआईआर फॉर्म भरवाने में सहयोग किया। साथ ही लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य जरूरी जानकारियों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।आयोजकों ने बताया कि यह 7 दिवसीय शिविर नागरिकों की सुविधा और अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी प्रक्रिया का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।







