पंचकूला (नेहा पांडेय ):नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार, 1 जुलाई 2026 को नगर निगम पंचकूला में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित एवं लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-14 में झाड़ू प्रदर्शन किया।लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से उनकी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला पंचकूला ने संघर्ष में शामिल सभी कर्मचारियों का सहयोग एवं एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया।प्रदर्शन के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल की जॉइंट कमिश्नर के साथ बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर सहमति बनी तथा उन्हें शुक्रवार तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया।बैठक में जिन मांगों पर सहमति बनी, उनमें शामिल हैं—नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला पंचकूला ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर इन मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी आंदोलन की रणनीति तय कर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।







