वार्ड 18 के सेक्टर-20 एवं सेक्टर-30 की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मेयर से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ (राज कुमार ):भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी से भेंट कर वार्ड 18 सेक्टर-20 एवं सेक्टर-30 के नागरिकों की लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान सेक्टर-30 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट तथा नगर निगम से संबंधित अन्य समस्याओं के साथ-साथ सेक्टर-20 की विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से मेयर के समक्ष रखा गया। नरेश अरोड़ा ने क्षेत्रवासियों की ओर से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया।मेयर सौरभ जोशी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा जनहित से जुड़े इन मुद्दों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेयर एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से सेक्टर-20 और सेक्टर-30 के नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जनहित के मुद्दों को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे और उनके समाधान तक संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *