हथिनीकुंड बैराज पर “गंगा समग्र” की महत्वपूर्ण बैठक, जल संरक्षण आंदोलन तेज करने का संकल्प

यमुनानगर/जगाधरी/हथिनीकुंड (यमुना तट) : अजात आश्रम, हथिनीकुंड बैराज पर “गंगा समग्र” की एक आवश्यक बैठक प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जलतीर्थों की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए जनआंदोलन खड़ा करने पर विस्तृत चर्चा हुई तथा इसके लिए एक सशक्त टीम गठन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में “जल है तो कल है” के संदेश के साथ जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया गया। साथ ही शिक्षण संस्थानों के माध्यम से छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला स्तरीय टीम गठन का लक्ष्य तय किया गया और विभिन्न आयामों के अनुसार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित करने पर सहमति बनी।

बैठक को राष्ट्रीय शिक्षण आयाम प्रमुख गिरीश चतुर्वेदी, प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा एवं संपर्क प्रमुख राधे श्याम शर्मा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

इस अवसर पर अजात आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी जी की अध्यक्षता में मां यमुना के तट पर गंगा एवं यमुना आरती भी संपन्न हुई।

कार्यक्रम में गंगा समग्र की टीम से प्रवीण बट्टार, आनंद चौधरी, महीपाल आर्य, बलबीर चौधरी, कंवर सिंह, सुभाष बन्देवाला, विजय, जतिन सहित सैकड़ों श्रद्धालु, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि इस पावन अवसर पर अजात आश्रम के स्वामी श्री 108 माहेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों को आशीर्वचन प्रदान किए गए तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *