रोटरी क्लब ऑफ ट्राई सिटी पंचकूला को मिला स्टार क्लब सम्मान, प्रधान दिनेश बंसल बने स्टार अचीवमेंट प्रेसिडेंट

पंचकूला (रुपेश तिर्वेदी): रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 द्वारा वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए रोटरी क्लब ऑफ ट्राई सिटी पंचकूला को प्रतिष्ठित स्टार क्लब सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब के प्रधान दिनेश बंसल को स्टार अचीवमेंट प्रेसिडेंट तथा क्लब के सचिव को स्टार अचीवमेंट सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान हाल ही में उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर क्लब के सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है।
वर्ष 2025-26 के दौरान रोटरी क्लब ऑफ ट्राई सिटी पंचकूला ने समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफल संचालन किया। इनमें जरूरतमंद लोगों को कंबल, जूते, जुराबें एवं टोपियों का वितरण, स्कूली बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध कराना, वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा का सफल आयोजन प्रमुख रहे।
इस अवसर पर क्लब के प्रधान दिनेश बंसल ने कहा कि यह सम्मान क्लब के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्लब के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी क्लब समाजहित के कार्यों को इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगा।
क्लब के सदस्यों ने इस सम्मान को पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
यह सम्मान असिस्टेंट गवर्नर मुकेश अग्रवाल ने क्लब के प्रधान को सौंपा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *