पंचकूला के पेट एनिमल मेडिकल सेंटर में अनैतिक प्रैक्टिस के आरोप

  • सेंटर के ड्यूटी वेटरनरी सर्जनों के खिलाफ चंडीगढ़ में वीडियो सार्वजनिक किया गोरख धंधे का भंडाफोड़

चंडीगढ़/पंचकूला, 4 जुलाई (रुपेश तिर्वेदी)
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हरियाणा सरकार के सेक्टर-3 स्थित पेट एनिमल मेडिकल सेंटर में तैनात दो ड्यूटी वेटरनरी सर्जनों पर उप निदेशक डॉ रणजीत सिंह की शह पर सरकारी अस्पताल में अनैतिक प्रैक्टिस करने और सरकारी संसाधनों का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा ने दावा किया है कि उनके पास कथित अनियमितताओं से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी हैं, जिन्हें उन्होंने सार्वजनिक कर दिया है।

नरेंद्र शर्मा के अनुसार, उनकी कंपनी एनएच फार्मास्यूटिकल्स ने करीब डेढ़ वर्ष पहले विधिवत टेंडर प्रक्रिया के तहत अस्पताल परिसर में कैमिस्ट एवं पेट पार्लर की दुकान ऊंचे किराये पर ली थी। उनका आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर मरीजों को दवाइयां उनकी अधिकृत दुकान से लेने के बजाय अपनी पसंद के स्रोतों से खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे उनकी दुकान का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में तैनात डॉ. तुषार और डॉ. अमनदीप सिंह कथित रूप से निजी प्रैक्टिस में भी संलिप्त हैं तथा कुछ मामलों में अस्पताल से मरीजों को बाहर ले जाकर सर्जरी करने और अस्पताल में होने वाली सर्जरी के लिए भी अपनी पसंद की दवाइयां मंगवाने का दबाव बनाते हैं। शिकायतकर्ता ने इन गतिविधियों को सरकारी नियमों और चिकित्सा आचार संहिता के विरुद्ध बताया है।

नरेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में सहायक निदेशक, विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य सचिव तथा राज्यपाल सहित विभिन्न स्तरों पर लिखित शिकायतें भेजी हैं। उनका आरोप है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय आरोपित डॉक्टरों को ही जांच का हिस्सा बना दिया गया, जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

शिकायतकर्ता ने मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक आरोपित डॉक्टरों या संबंधित विभाग की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *