हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को किया पूरी तरह खारिज: अनुराग सिंह ठाकुर

पांचवा आयाम
हमीरपुर : (जीवन कुमार) हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अनीता शर्मा के निर्विरोध अध्यक्ष तथा गुरदीप सिंह के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दोनों जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की यह शानदार जीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन, जनविरोधी नीतियों और लगातार गिरते जनाधार पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल में लगातार हो रहे स्थानीय निकाय एवं पंचायत स्तर के चुनावों में कांग्रेस को मिल रही करारी हार यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जिला परिषद पर भाजपा का एकतरफा विजय प्राप्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना तय है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा, पारदर्शिता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने दोनों के सफल, प्रभावी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    : विरासत की धड़कनों से जुड़ा लखनऊ स्टेशन, 100 साल की यादों का बना साक्षी

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:चारबाग रेलवे स्टेशन ने रविवार को अपनी गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष पूरे कर इतिहास के एक और स्वर्णिम अध्याय में प्रवेश किया।…

    शिक्षकों के सम्मान का महापर्व, पांच शिक्षकों को मिलेगा मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान

    पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या: शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को 3 सितंबर की शाम ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *