वैटरन जर्नलिस्ट सुभाष शर्मा बने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच, हरियाणा के मुख्य संयोजक ।

पांचवा आयाम
अम्बाला – ( यतीश शर्मा ) – भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने “जग-प्रस्तुति” समाचार प्रकाशन के मुख्य सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा को संगठन का हरियाणा प्रांत का मुख्य संयोजक नियुक्त किया है। जारी नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा के लंबे अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुभाष शर्मा पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री तथा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग करते हुए हरियाणा के पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करेंगे भारतीय पत्रकार कल्याण मंच परिवार की ओर से सुभाष शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *