प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा

जींद : (राजकुमार) :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को जींद का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबसे पहले एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल के नक्शे का अवलोकन किया और मुख्य पंडाल, सेक्टर व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मीडिया लाउंज, सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा और देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी प्रदेश के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा।निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में यातायात व्यवस्था, सीएनजी बसों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता, पार्किंग प्रबंधन और लोगों के आवागमन को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात एवं वाहन प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रधानमंत्री का जींद दौरा ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा,राज्य सभा सांसद संजय भाटिया,पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, चेयरमैन योगेश बैरागी, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जवाहर सैनी, मदन गोयल, अमरपाल राणा, अशोक गुर्जर, मनीष कठवाड तथा जिला प्रशासन की ओर से डीसी वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *