76+ संगठनों का संयुक्त मोर्चा, HPSC अभ्यर्थियों के समर्थन का ऐलान

कैथल : (राजकुमार) कैथल स्थित रविदास भवन में हरियाणा के 76 से अधिक सामाजिक, बहुजन, कर्मचारी, किसान, युवा, छात्र एवं नौजवान , बेरोजगार, महिला जनसंगठनों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण साझा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और युवाओं के रोजगार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि HPSC अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय केवल कुछ अभ्यर्थियों का नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं, वंचित समाज और सामाजिक न्याय पर हमला है। इस संघर्ष को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने के लिए सभी संगठनों ने मिलकर एक संयुक्त सामाजिक मोर्चा बनाने की घोषणा की। इसके नामकरण के संबंध अनेक सुझाव आए जिस पर आगामी 7 दिनों में निर्णय लिया जाएगा।बैठक में वक्ताओं ने 26 जून को शांतिपूर्ण धरने और आमरण अनशन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक समाप्त करवाने, धरना स्थल पर तोड़फोड़ करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन की कड़ी निंदा की। सभी संगठनों ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता है।बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित तीन प्रमुख मांगें पारित की गईं—संयुक्त मोर्चे ने घोषणा की कि यदि सरकार शीघ्र इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो पूरे हरियाणा में जिला एवं प्रदेश स्तर पर जनजागरण अभियान, विरोध प्रदर्शन और व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा। सभी सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर इस संघर्ष को अंतिम परिणाम तक जारी रखने का संकल्प लिया। आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि HPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में कुरुक्षेत्र में धरना शुरू किया जाएगा,इसका निर्णय आने वाले दिनों में जल्द ही इंटरनेट लिया जाएगा,30 अगस्त को रोहतक में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सभी जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे, इन सम्मेलनों में हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन की तानाशाही और भेदभाव तथा सरकार की उदासीनता के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। धरना संचालन कमेटी, छात्रों की जागरूकता के लिए अलग से एक कमेटी का गठन भी किया गया। सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि यह आंदोलन चलता रहना चाहिए,अखिल भारतीय किसान सभा के कामरेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अब अंगुठे कटवाने का समय जा चुका है,अब एकलव्य का अंगूठा कटने नहीं दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि एकलव्य का अंगूठा काटा गया था, उन्होंने अंगूठा दिया नहीं था, हरियाणा लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के समर्थन में जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। ओबीसी बिर्गेड के राज्य प्रधान राजेंद्र तंवर ने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक HPSC अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल जाता,30 अगस्त की रोहतक की महापंचायत एक नया अध्याय लिखेंगी, सभी संगठनों के साथियों से उन्होंने इस महापंचायत में भाग लेने की अपील की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य के सह सचिव शिवचरण ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन संघर्ष मंच के कामरेड फुल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा और संविधान, शिक्षा तथा रोजगार बचाओ की लड़ाई को मजबूत करना होगा।मंच संचालन करते हुए संविधान प्रबोधक सुरेश द्रविड़ ने सभी साथियों से आपसी मनमुटाव भुला कर गले मिलने का प्रस्ताव रखा और उपस्थित सभी साथियों ने एक दूसरे से गले मिलकर आर एस एस और भाजपा की नीतियों का विरोध किया तथा हमारा हरियाणा, हमारा रोजगार का नारा बुलंद किया।भारतीय किसान मजदूर यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौथ ने इस आंदोलन का समर्थन किया और संयुक्त मोर्चा के गठन का प्रस्ताव रखा। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी सुरेश कौथ के सुझाव का समर्थन किया और एक महिने के धरने का खर्च और 50000 रुपए देने का ऐलान भी किया। एस सी खाप की सोनिया तंवर ने करनाल में धरना रखने पर एक महिने का खर्च वहन करने का वादा किया। बैठक में रामपाल शर्मा प्रदेश महासचिव हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ,देवी दास वाल्मीकि पूर्व नगर पार्षद जींद, कुलदीप बागड़ी जिला अध्यक्ष हरियाणा वाल्मीकि महासभा कैथल, चन्दन सिंह रिटायर्ड चीफ इंजीनियर बिजली विभाग,रोहतास सैनी,पहल सिंह तंवर एटक हरियाणा, जिले सिंह पाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पाल महासभा हरियाणा,नरेश दनौदा भारत की जनवादी नौजवान सभा, सुखविंदर अखिल भारतीय किसान महासभा, महेंद्र सिंह,ईशम सिंह अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन,राजा कैत भीम आर्मी जिला प्रधान कैथल,उतम जिला प्रधान भीम आर्मी जिला जींद, एडवोकेट ओ पी ईंदल चंडीगढ़, रामेश्वर सिरोही नव भारतीय किसान संगठन, उपासना बहादुरगढ़ संयोजक सावधान यात्रा,कमल बनभौरी डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट आफ इंडिया, अशोक कुमार रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रधान हरियाणा पुलिस एसोसिएशन कैथल, करता राम रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक, दलबीर सिंह, सतबीर कोटड़ा,रतन मान भारतीय किसान यूनियन टिकैत, सतपाल दिल्लोवाली, करनैल सिंह क्रांतिकारी किसान यूनियन,सलमा सुल्तान राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, कामरेड इंद्रजीत सिंह अखिल भारतीय किसान सभा, दलबीर राठी राज्य संयोजक हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, कंवरजीत राज्य अध्यक्ष भारतीय किसान एकता उग्राह, राजेश सिंहमार, डॉ विकास आंनद,मदन लाल तंवर, प्रेमी श्रवण,सुरजमल बैनीवाल, जयनारायण असंध राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, एडवोकेट कृष्ण लाल कश्यप, सुमेर चंद कश्यप, डॉ दयानंद मेहरा यमुनानगर, जितेन्द्र बालू, एडवोकेट सोनिया तंवर, जगदीश मेहरा, ओमप्रकाश सोलरा,इंद्र सिंह धानिया, रामनिवास मुवाल, रामदास सौदा, कुलदीप बेदी सोनीपत,नवाब ठाकुर, लक्ष्य कुमार, डॉ तुलसी राम रोहिल्ला, रविन्द्र शास्त्री, रोहतास चहल नरड़,महाबीर चहल नरड़ भारतीय किसान यूनियन चढूनी, गुरमेल ढाबी, जसमिंदर जांगड़ा, रामपाल ढुलयाणी गुज्जर, श्याम लाल गुजर,सुमन प्रजापति, पल्लवी जांगड़ा, रमनदीप कम्बोज, गुरदेव बडसिकरी, गुरमीत सैनी आदि भी उपस्थित थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *