चंडीगढ़, (राकेश मिश्रा):– आज दिनांक 12.07.2026 को चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के सौजन्य से आजकल चंडीगढ़ में जगह जगह SIR कैंप का आयोजन किया जा रहा है उसी कड़ी में आज कांग्रेस के प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय एवं रामदरबार ब्लॉक की अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में मकान नंबर 1933, फेस-2, नजदीक हाथी पार्क, रामदरबार, चंडीगढ़ में SIR कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया। कैंप के दौरान जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे, उन्हें ढूंढकर उनका नाम सही करवाया गया। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गए थे, उन्हें जानकारी दी गई कि वे किस प्रक्रिया के तहत अपना नाम दोबारा वोटर कार्ड में जुड़वा सकते हैं। साथ ही नए वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया |कैंप के सफल आयोजन से क्षेत्र के काफी लोगों को लाभ मिला और उन्हें वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से ओम पाल चौटाला, बी. एन. तिवारी, सुभाष पाल, यश पाल, रोहित चौटाला, बिजेंद्र यादव, के अलावा SIR की पूरी टीम उपस्थित रही






