आईजी का हरित संदेश: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना मातृसम्मान और प्रकृति संरक्षण का जनसंकल्प

(जसबीर/सच कीरत सिंह):

आयोध्या(जसबीर/सच कीरत सिंह):”माँ की ममता सा आँचल हो, धरा का हर कोना हरा-भरा हो” की भावना के साथ जनपद अयोध्या पुलिस लाइन में रविवार को ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपनी माँ के सम्मान में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि “माँ की ममता जीवन देती है और वृक्ष धरती को जीवन देते हैं। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण स्वतः जनआंदोलन बन जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित तथा हरित भारत की अमूल्य विरासत मिलेगी।”ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अद्भुत संगम है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प निभाए, तो हरियाली की यह मुहिम आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनेगी। पुलिस परिवार इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जनआंदोलन बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने, प्रकृति के संरक्षण और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *