चनौत गांव के साथ हुआ धोखा, टी लगने के बावजूद सरकार ने नहीं दिया पानी

रोहतक, (रूपेश त्रिवेदी) पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चनौत में चल रहे आंदोलन पर दोहराया कि सरकार ने गांववालों के साथ धोखा किया है। क्योंकि बाकायदा प्रशासन की मौजूदगी में गांव के लिए सरकार के आदमी ने टी लगाई थी। लेकिन उसको भी बाद में उखाड़ दिया गया और टी को अवैध बताया गया। लेकिन आज तक सरकार इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई है कि अगर टी अवैध थी और उसे लगाने का फैसला सरकार का नहीं था, तो टी लगवाते हुए प्रशासन मौके पर क्यों मौजूद था? वो उस समय मूकदर्शक क्यों बना रहा।हुड्डा एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुखद है कि इस मूलभूत सुविधा के लिए भी गांव को आंदोलन व अनशन करना पड़ रहा है। सरकार तुरंत गांववालों के साथ बातचीत कर समस्या का समाधान निकाले।भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की थी। किसी भी गांव या इलाके को इस तरह आंदोलन नहीं करना पड़ा था। लेकिन आज, चनौत ही नहीं, हरियाणा के कई इलाकों में पानी की किल्लत है। रोहतक की बहुत-सी कॉलोनियां पानी गंदा आ रहा है। जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।पीएम मोदी के हरियाणा दौरे पर हुड्डा ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन चलाना अच्छी बात है, लेकिन बीजेपी को ये भी बताना चाहिए कि जिस रेलवे लाइन पर ये ट्रेन चलेगी, वो किसने बनवाई? सोनीपत से जींद वाया गोहना, रेलवे लाइन की स्थापना कांग्रेस सरकार ने की थी। अगर प्रधानमंत्री हरियाणा आ रहे हैं तो हमारी मांग है कि वो हरियाणा के पानी पर फैसला करवाकर जाएं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से एसवाईएल को लेकर फैसला बरसों पहले आ चुका है। लेकिन आज तक भी केंद्र सरकार ने उसे लागू नहीं करवाया और हरियाणा को पानी नहीं दिलवाया।हुड्डा ने कहा गुरुग्राम और नूंह में ‘इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड’ को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देना निजीकरण की दिशा में एक नुकसानदेह कदम है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। यह जनविरोधी फैसला वापिस लिया जाए।निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए 15 अगस्त से कृषि उपभोक्ताओं के एग्री डिस्कॉम को अलग किया जा रहा है, ताकि प्राईवेट कंपनी को किसानों को बिजली आपूर्ति न करना पड़े, क्योंकि किसानों को बिजली पर सब्सिडी मिलती है।प्राइवेट कंपनी सिर्फ मुनाफे वाले क्षेत्रों (औद्योगिक, मॉल, कमर्शियल) में बिजली देगी, जबकि ग्रामीण, गरीब और किसान वर्ग सरकारी निगम (DHBVN) के भरोसे रह जाएंगे, जो बिना राजस्व के संकट में आ जाएगा। यानी एक बड़ी आबादी ऊर्जा संकट में फंस सकती है।यही नहीं, DHBVN के कुल राजस्व का एक-तिहाई हिस्सा गुरुग्राम से मिलता है। जहां इसे निजी कंपनियों में सौंपने से निगम की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी।और उन्होंने कहा बढ़ते अपराध पर नेता प्रतिपक्ष ने एकबार फिर चिंता जाहिर करी। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। क्योंकि यहां ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सबसे ज्यादा है। बदमाश बेखौफ होकर लूट, डकैती, फिरौती, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राम मंदिर दिन दहाड़े डकैती बताते हुए कहा किमेरे दादा का नाम मातुराम था, उनके तो नाम में भी राम था, मैं राम को मानता हूँ, ये कौन है जो राम के ठेकेदार बन गए और चढ़ावा भी खा गए, SIT भी लीपापोती के लिए बनाई है ।पत्रकार वार्ता में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ विधायक भारत भूषण बत्रा, शकुंतला खटक, बलराम दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, आनंद सिंह दांगी और पूर्व चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर भारत भूषण बत्रा ने कहा कि पीजीआई को 30 फुट का एक और नया रास्ता जल्द मिलेगा। इसके लिए उन्होंने 16 करोड़ रुपए मंजूर करवाए हैं। इस सड़क से शहर का ट्रैफिक प्रेशर कम होगा और मरीजों व तीमारदारों को इसका लाभ मिलेगा।बतरा ने कहा कि पीरबोधि की जमीन पर भू-माफिया के कब्जे और अमृत योजना घोटाला समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार को आईना दिखाया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *