नगर निगम अधिकारी गुरप्रीत सिंह बोले: अतिक्रमण और पॉलिथीन पर सख्त कार्रवाई, स्वच्छ-सुंदर पंचकूला हमारा लक्ष्य

पंचकूला(ललित):। शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम पंचकूला लगातार अभियान चला रहा है। निगम ने अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं, जिनमें एक टीम दिन के समय और दूसरी शाम के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर रही है। जहां भी अवैध अतिक्रमण की सूचना मिलती है, वहां तुरंत कार्रवाई कर उसे हटाया जाता है।नगर निगम अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि निगम की टीमें सेक्टर-7, 15, 20, 25 और 26 सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी रख रही हैं ताकि सड़क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पॉलिथीन मुक्त पंचकूला अभियान भी पूरी गंभीरता से चलाया जा रहा है। नियमित निरीक्षण और चालान की कार्रवाई के चलते अब सब्जी मंडियों और बाजारों में पॉलिथीन का उपयोग पहले की तुलना में काफी कम हुआ है। मंगलवार को अभियान के दौरान पॉलिथीन का उपयोग करने पर 14 चालान किए गए।गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पहले पॉलिथीन के अधिक चालान काटने पड़ते थे, लेकिन अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग कम हो रहा है। नगर निगम भविष्य में भी जागरूकता अभियान और सख्त कार्रवाई दोनों को समान रूप से जारी रखेगा।उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने में नगर निगम का सहयोग करें। नागरिकों के सहयोग से ही पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त शहर बनाया जा सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *