हरित क्रांति का नया शंखनाद, ग्रीन मोबिलिटी का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा हरियाणा

जींद (दिव्या राणा) — आज का मुद्दा–भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि 17 जुलाई को हरियाणा का जींद देश के विकास इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नई रेल सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि विकसित भारत, हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का ऐतिहासिक प्रतीक होगा।जींद के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब भारत समाधान प्रस्तुत कर रहा है। हाइड्रोजन आधारित रेल परिवहन स्वच्छ ऊर्जा के नए युग की शुरुआत करेगा तथा कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है और हाइड्रोजन ट्रेन उसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है।उन्होंने कहा कि हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव मिलना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार प्रदेश को राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं का केंद्र बना रही हैं। जींद अब केवल हरियाणा का एक जिला नहीं रहेगा, बल्कि ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक रेलवे तकनीक की राष्ट्रीय पहचान बनेगा।पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने तकनीक के माध्यम से सुशासन की नई परिभाषा स्थापित की है। आज देश में दो हजार से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 300 से अधिक सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका लगभग समाप्त हुई है तथा पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, आधार और मोबाइल के समन्वय ने सरकारी व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है तथा भारत का यूपीआई मॉडल आज पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बन चुका है।सुनीता दुग्गल ने कहा कि ‘वन नेशन, वन टैक्स’ के रूप में लागू वस्तु एवं सेवा कर (GST) स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में शामिल है। जून 2026 में लगभग 1.89 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह इस बात का संकेत है कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की है, जबकि परिवार पहचान पत्र (PPP) जैसी व्यवस्था ने पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था स्थापित हुई है। वर्षों से चली आ रही सिफारिश और भ्रष्टाचार की संस्कृति समाप्त हुई है तथा हजारों युवाओं को केवल उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं। यही सुशासन का वास्तविक मॉडल है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस के शासन की पहचान घोटाले, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और नीतिगत ठहराव रही है, जबकि भाजपा सरकार की पहचान पारदर्शी प्रशासन, तकनीक आधारित सुशासन, गरीब कल्याण, मजबूत अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ राष्ट्रीय सुरक्षा है। आज भारत रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के बाद अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भारत की वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की नई पहचान बनेगी। जींद से प्रारंभ होने वाला यह ऐतिहासिक सफर हरियाणा को राष्ट्रीय विकास के मानचित्र पर नई ऊंचाई प्रदान करेगा।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, संदीप आजाद, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, पूर्व चेयरमैन रंजीता मेहता, जिला महामंत्री डॉ. पुष्पा तायल, चेयरमैन अनुराधा सैनी, डिप्टी स्पीकर के मीडिया कोऑर्डिनेटर सन्नी मग्गू, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, राजवीर रोहिल्ला, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी, आईटी प्रमुख विकास श्योकंद सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *