अंबाला : (निखिल सोबती): पुलिस डी.ए. वी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर के नर्सरी विंग में ब्लू डे सेलिब्रेट किया गया । इस अवसर पर सभी बच्चें ब्लू ड्रैस पहन कर आये थे, जिसमें वे बहुत ही सुंदर लग रहे थे। बच्चों को बताया गया कि ब्लू कलर का क्या महत्व है। ब्लू रंग शांति, स्थिरता, और विश्वसनीयता का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और वफादारी को भी दर्शाता है। इसके अलावा, ब्लू कलर एक शांत और सुखदायक प्रभाव डालता है, जो तनाव को कम करने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद कर सकता है।इस अवसर पर बच्चे ब्लू कलर के अलग-अलग ऑब्जेक्ट बनाकर लाए जैसे -डॉलफिन फिश ,काईट, बैलून,बटरफ्लाई, वेल,बोट। उनका उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर नर्सरी क्लास के बच्चों ने बहुत सुंदर डांस की प्रस्तुति दी और कुछ बच्चों ने कविता के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। तो वही एल के जी के बच्चों ने ब्लू है पानी-पानी गाने पर डांस किया ,तो वहीं यूकेजी के बच्चों ने अलग-अलग सोंग्स पर नृत्य करके सब का मनमोह लिया। सभी बच्चों ने इस कार्यक्रम को बहुत इंजॉय किया।स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि नीला रंग (Blue color) शांति, स्थिरता और गहराई का प्रतीक माना जाता है, जो हमारे मन को सुकून और मानसिक स्पष्टता प्रदान करता है। प्रकृति में यह विशाल आकाश और असीम समंदर के रूप में फैला हुआ है, जो हमें खुलेपन, स्वतंत्रता और दूरदर्शिता की प्रेरणा देता है। मनोविज्ञान और दैनिक जीवन में नीला रंग विश्वास, वफादारी, बुद्धिमत्ता और सुरक्षा की भावना को जगाता है, यही वजह है कि इसे पेशेवर और शैक्षिक क्षेत्रों में बहुत सम्मानजनक स्थान दिया गया है। कुल मिलाकर, यह रंग न केवल हमारे वातावरण को शीतलता देता है, बल्कि हमारे विचारों को संतुलित और एकाग्र रखने में भी बेहद मददगार साबित होता है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए ब्लू कलर के ऑब्जेक्ट और उनके द्वारा प्रस्तुत डांस और कविता की सरहाना की व बच्चे हमेशा ऐसे ही हंसते खिल-खिलाते रहें यह आशीर्वाद दिया।






