हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली :(रुपेश तिवारी) हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रीनितिन गडकरी से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के समग्र विकास व सड़क ढांचे के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और राजमार्गों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश भर में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। हरियाणा में भी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के विस्तृत जाल से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम जनमानस का आवागमन अत्यंत सुगम और सुरक्षित हुआ है। ढांडा ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक विद्यार्थियों की निर्बाध एवं सुरक्षित पहुंच के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क बेहद आवश्यक है। बैठक के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के समीप यातायात सुरक्षा प्रबंधों और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि नितिन गडकरी का अनुभव और दूरगामी दृष्टिकोण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आज की इस शिष्टाचार भेंट में हरियाणा के युवाओं और विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विस्तार पर बेहद सार्थक चर्चा हुई है।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में शिक्षा एवं अवस्थापना विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *