*विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सौंपा सहायता राशि का चेक

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – जनपद के तहसील तरबगंज अंतर्गत ग्राम सनौली मोहम्मदपुर में मगरमच्छ के हमले में हुई दुखद घटना के उपरांत जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए मृतक भानू के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मृतक की पत्नी किरन को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और किरन को 5 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया तथा आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में शासन एवं जिला प्रशासन उनके साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत कर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है की नदी तालाब एवं जलाशयों के आसपास मगरमच्छ अथवा अन्य जंगली जीवोंकी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दें साथ ही लोगों से जलाशयों के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
जिला प्रशासन में स्पष्ट किया कि आपदा एवं वन्य जीव हमलों जैसी घटनाओं में प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप शीघ्र राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *