गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में अघोरी गुरु मणिकंदन महाराज का भव्य गुरु पूजन एवं शोभायात्रा आयोजित

पांचवा आयामवाराणसी : (रूपेश त्रिवेदी) अघोरी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अघोरी गुरु मणिकंदन महाराज ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम की तपोस्थली क्रीम कुंड में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने योगी अखाड़ा के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेकर वैदिक विधि से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस अवसर पर योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने उनका एवं उनके शिष्यों का भव्य स्वागत किया।काशी डमरू दल के आश्रम से मणिकर्णिका घाट तक मसान बाबा की पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें काशी डमरू दल द्वारा डमरू वादन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मणिकर्णिका घाट पर आयोजित गुरु पूजन समारोह में अघोरी अखाड़ा के शिष्यों ने गुरु मणिकंदन महाराज का चरण पूजन कर पुष्पमालाएं एवं वस्त्र अर्पित किए। रात्रि में आयोजित जागरण में शिवजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जबकि पागल बाबा ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। अंत में अघोरी गुरु मणिकंदन महाराज ने हवन संपन्न कर शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *