श्री राम अस्पताल में मारपीट से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पांचवा आयाम(जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या के श्री राम अस्पताल में शुक्रवार को एक कर्मचारी और चिकित्सक के बीच हुए विवाद के बाद कथित मारपीट की घटना सामने आने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और मरीजों व उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ देर के लिए सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।सूत्रों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते मौके पर पहुंचे लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।यह समाचार प्रारंभिक रूप से सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की चर्चा है, लेकिन संवाददाता एवं मीडिया संस्थान वायरल वीडियो अथवा उससे जुड़े किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *