रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अयोध्या धाम पर 10 ट्रेनों का ठहराव बढ़ा

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 10 महत्वपूर्ण मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया है। यह व्यवस्था 3 से 5 अगस्त 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। निर्णय से विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों, महिलाओं तथा अधिक सामान के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन में चढ़ने-उतरने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।नई व्यवस्था के तहत 19167, 19168, 19165, 19166 साबरमती एक्सप्रेस, 15743 व 15744 फरक्का एक्सप्रेस, 13307 व 13308 गंगासुतलेज एक्सप्रेस तथा 13151 व 13152 कोलकाता–जम्मूतवी/जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस का अयोध्या धाम स्टेशन पर ठहराव अब 5 मिनट का होगा।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले NTES, RailOne ऐप अथवा रेलवे के अधिकृत पूछताछ माध्यमों से अपनी ट्रेन के संशोधित आगमन एवं प्रस्थान समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे प्रशासन सुरक्षित, सुगम और यात्री-अनुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *