पार्षद मनोज सोनकर के प्रयासों से नगर खेड़ा मंदिर से आगे सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। वार्ड के विकास को नई गति देते हुए एरिया पार्षद मनोज सोनकर जी के अथक प्रयासों से हिमाचली ढाबा से नगर खेड़ा मंदिर तक पूर्व में निर्मित सड़क के आगे अब नगर खेड़ा मंदिर से आगे बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का शुभारंभ नगर खेड़ा मंदिर के समक्ष विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल उपाध्यक्ष तारा देवी जी एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू वर्मा जी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्षद मनोज सोनकर जी का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर एरिया पार्षद मनोज सोनकर जी, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी जी, अरविंद सिंह जी, मंडल अध्यक्ष बंटी सिंह जी, मंडल महामंत्री हरीश गुप्ता जी, अनिल सेन जी, मंडल उपाध्यक्ष तारा देवी जी, मंडल सचिव संदीप जी, आईटी संयोजक सुनील कुमार जी, मीडिया सचिव किरण जी, जिला युवा मोर्चा महामंत्री पवन वर्मा जी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू वर्मा जी, जिला कार्यकारी सदस्य आशा देवी जी, शेर बहादुर जी, बूथ अध्यक्ष लालबाबू जी, मूलचंद जी, लालसू राजभर जी, रजनीश कुमार जी, रूबी जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पार्षद मनोज सोनकर जी ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, सीवरेज एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के विकास कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्षद श्री मनोज सोनकर जी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा वार्ड के निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएँ दीं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *