नूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी

चंडीगढ़,हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नूंह जिले के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस नए सरकारी संस्थान में वार्षिक 60 सीटें स्वीकृत की गई हैं, जिससे मेवात और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही इलाके में उच्च स्तरीय नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का सीधा अवसर मिलेगा।हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस दूरगामी परियोजना को दी गई हरी झंडी पर उनका सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नूंह जैसा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगारोन्मुखी शैक्षणिक संस्थानों की प्रतीक्षा कर रहा था। गांव दादू में इस कॉलेज की स्थापना से न केवल स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैयार होगा, बल्कि क्षेत्र के प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य केंद्रों को कुशल जनशक्ति मिलेगी। विशेषकर स्थानीय बेटियों के लिए यह संस्थान वरदान साबित होगा, जिन्हें अब नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूरदराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।राज्य सरकार का यह निर्णय नूंह जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और ग्रामीण इलाकों में आधुनिक चिकित्सा नेटवर्क का विस्तार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि यह नर्सिंग कॉलेज न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य मानकों को ऊंचा उठाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलकर पूरे इलाके के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *