पांचवां आयाम(ललित):पंचकूला। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की बहन ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए अपनी नाबालिग बहन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी 15 वर्षीय बहन पिछले कुछ दिनों से लापता है। अपने स्तर पर तलाश करने के दौरान उसे जानकारी मिली कि उसकी बहन एक युवक के साथ गई है। बहन ने आरोप लगाया कि उक्त युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है और वह उसकी नाबालिग बहन को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ ले जाता है तथा उसके साथ गलत काम करता है।शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त युवक की मां उनके घर आई थी और उसकी बहन की शादी अपने बेटे से करवाने की बात कही थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बहन नाबालिग है, इसलिए वह इस तरह की शादी के लिए सहमत नहीं है।हिंदू संगठन के लोग परिवार के साथ आए आगेमामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े शेखर राजपूत और शैलेश गुप्ता भी पीड़ित परिवार के साथ आगे आए। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग देने तथा नाबालिग किशोरी के साथ जो भी गलत हुआ है उसे जल्द न्याय देने का काम करेंगे पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।किशोरी की बहन ने सेक्टर-20 थाना पुलिस में लिखित शिकायत देकर अपनी बहन को तत्काल तलाश करने, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने भी कार्रवाई का दिया भरोसापुलिस की ओर से परिवार को भरोसा दिया गया है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…







