नई दिल्ली : (राजकुमार):आध्यात्मिक उल्लास: पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. मृणालिनी नंदागिरी जी द्वारा विशेष रुद्राभिषेक पूजन एवं गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ का आशीर्वाद प्राप्त
हाल ही में पूर्ण निष्ठा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक विशेष रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना कर लोक कल्याण, सुख और शांति की कामना की गई।धार्मिक अनुष्ठान के इस पवित्र सिलसिले के दौरान, पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. मृणालिनी नंदागिरी जी को गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ से भेंट करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। इस आध्यात्मिक मिलन ने सनातन संस्कृति, परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को और अधिक प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।









