अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम अमित श्रीवाल ने ली समीक्षा बैठक

समालखा, 15 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम समालखा अमित श्रीवाल ने सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में एसडीएम ने बताया कि समालखा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समालखा, बापौली तथा सनौली तीनों ब्लॉकों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों के तहत 20 जून को तीनों ब्लॉकों में रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि समालखा ब्लॉक का मुख्य कार्यक्रम नई अनाज मंडी, समालखा में आयोजित होगा। इसी प्रकार बापौली एवं सनौली ब्लॉकों में भी निर्धारित स्थलों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए समालखा ब्लॉक हेतु नायब तहसीलदार समालखा, बापौली ब्लॉक हेतु नायब तहसीलदार बापौली तथा सनौली ब्लॉक हेतु बीडीपीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद समालखा को दी गई है, जबकि यातायात व्यवस्था का प्रबंधन डीएसपी समालखा के निर्देशानुसार किया जाएगा। फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, एंबुलेंस की व्यवस्था,अस्थायी शौचालयों तथा पेयजल की व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *