आयुष, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन

पंचकूला, 9 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं महानिदेशक आयुष विभाग श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 मनाया जा रहा है।

          जिला प्रशासन पंचकूला के सहयोग से डा0 दिलीप कुमार मिश्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पंचकूला की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में  जिला स्तर पर योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

          कार्यक्रम के तहत ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सैक्टर-3 पंचकूला में, आयुष विभाग, खेल विभाग एवं  शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 10 से 18 वर्ष पुरूष आयु वर्ग में-यश प्रथम, बबल द्वितिय, मोहित और दिलेर तीसरे स्थान पर, 10 से 18 वर्ष महिला आयु वर्ग में-मन्नत प्रथम, सोनिका और मनीषा द्वितिय, पायल तीसरे स्थान, 18 से 55 वर्ष पुरूष आयु वर्ग में- राहुल प्रथम, अभिषेक द्वितिय और 18 से 55 वर्ष महिला आयु वर्ग में- खुशी प्रथम, मनप्रीत द्वितिय रहे।

          हरियाणा सरकार की ’’फिट हरियाणा’’ पहल को इन कार्यक्रमों से नई गति मिल रही है। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के निर्माण की  दिशा में यह एक सशक्त जन-अभियान बनता जा रहा है। इस योग आसन प्रतियोगिता का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुचाना है ताकि सभी स्वास्थ्य जीवन जी सकें।

***

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *