एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

पानीपत, (तानिया रोहिल्ला)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर दें तथा जनता तक सही जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने और अराजकता का माहौल बनाने के प्रयासों का तथ्यात्मक जवाब देने के निर्देश दिए। साथ ही, जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी का मुद्दा भी जनता के बीच प्रमुखता से उठाने को कहा।गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा और सत्यप्रकाश जरावता सहित सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।डॉ. गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और जिलों में अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए। संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।एसआईआर को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जनता को सही जानकारी देना आवश्यक है। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब तथ्यों और निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर दिया जाए, ताकि आमजन के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विषय पर बूथ स्तर तक प्रभावी संवाद स्थापित करने और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया।बैठक में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े जेएनयू प्रकरण पर भी चर्चा हुई। डॉ. गुप्ता ने 11 छात्राओं से संबंधित यौन उत्पीड़न के मामले में जेएनयू प्रशासन द्वारा उन्हें प्रोफेसर पद से बर्खास्त किए जाने का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में घूमकर महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन उनके करीबी सांसद से जुड़े इस गंभीर मामले पर गांधी परिवार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने पदाधिकारियों से कांग्रेस की इस चुप्पी का मुद्दा जनता के बीच उठाने को कहा।बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जिला स्तर पर बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। डॉ. गुप्ता ने पदाधिकारियों से संगठन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने तथा जनसंपर्क को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *