एसपी ग्रामीण समेत 30 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नति, पुलिस सेवा में उपलब्धि का नया अध्याय

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आया। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में प्रदेश के 30 वरिष्ठ पीपीएस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में पदोन्नति के लिए चयनित किया गया। इस सूची में अयोध्या जनपद में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात बलवंत चौधरी का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।पदोन्नति के लिए चयनित अधिकारियों में वर्ष 1997, 1998, 1999 एवं 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं। डीपीसी की संस्तुति के बाद इन अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नत किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसे प्रदेश पुलिस सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।आईपीएस कैडर में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में बलवंत चौधरी के अलावा सुरेश चंद्र रावत, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह-प्रथम, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, वंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्णा गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय-प्रथम, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पुणेंद्रु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार एवं सिद्धार्थ शामिल हैं।अयोध्या में तैनात एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के आईपीएस कैडर में चयन की खबर से पुलिस विभाग एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इसे उनकी दीर्घकालिक सेवा, प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है। पुलिस महकमे में इस पदोन्नति को अनुभव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा तक का यह सफर न केवल संबंधित अधिकारियों की उपलब्धि है, बल्कि युवा पुलिस अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    15 हजार की नौकरी’ के चक्कर में 21 करोड़ का घोटाला, 5 साइबर ठग गिरफ्तार, 3.20 करोड़ फ्रीज

      गोण्डा(हनुमान शरण पांडे) – नौकरी का झांसा देकर लोगों का बैंक खाता हड़पने और उसे ‘म्यूल अकाउंट’ बनाकर देशभर में साइबर फ्रॉड करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ…

    युवाओं के भविष्य से जुड़े परीक्षा अभियान पर विशेष निगरानी, मंडलायुक्त और डीआईजी ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त राजेश कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *