पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या:विधानसभा क्षेत्र के खजुरावन में समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में विशाल पीडीए समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों, नौजवानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर दीन वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया।समागम में मुख्य अतिथि गोंडा लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा, अखिलेश कटियार तथा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने किसानों की समस्याओं, फसलों की स्थिति और उनकी आर्थिक चुनौतियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसान लगातार परेशानियों से जूझ रहे हैं और महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। उनके अनुसार प्रदेश में किसान, नौजवान और व्यापारी समेत विभिन्न वर्ग सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं।मुख्य अतिथि श्रेया वर्मा ने किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों और उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना जरूरी है। अखिलेश कटियार ने भी गांवों में किसानों की आर्थिक स्थिति और मंडियों में अनाज के उचित मूल्य से जुड़े सवालों को सभा के सामने रखा।समागम में मौजूद कबीरा समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प की बात कही। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह राना, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, विधानसभा सचिव गोपीनाथ वर्मा, राजेश पटेल, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, परमजीत गौर, शिवकुमार यादव, गयादीन यादव, डब्बू तिवारी, प्रधान जयनगरा मनोज वर्मा, कृष्णा वर्मा, राम शंकर वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, प्रधान ताहीरपुर पप्पू, जिलेदार अशोक वर्मा, विजयपाल वर्मा, तेज बहादुर वर्मा, रमेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, रामजतन वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, विजय वर्मा, रघुनाथ वर्मा, अजीत वर्मा, निर्मल वर्मा और करमजीत वर्मा समेत पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







