किसी भी पात्र मतदाता का नाम( एस आई आर) विशेष गहन पुनःनिरीक्षण अभियान के दौरान न कटे – ओ पी सिहाग

पंचकूला ( दिव्या राणा) : प्रदेश में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनःनिरीक्षण अभियान (SIR) के मद्देनज़र जननायक जनता पार्टी हल्का पंचकूला के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन सेक्टर 21 स्थित कार्यालय में किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला जजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया ने भाग लिया तथा अध्यक्षता जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ लेवल पर बी एल ए-2 की नियुक्ति करने बारे,हल्का पंचकूला में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के कार्य की समीक्षा करना , आम लोगों तथा मतदाताओं को इस अभियान के दौरान आ रही समस्याओं को जानना तथा किसी भी पात्र नागरिक का वोट न कटे का ध्यान रखना था ।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं मुख्य अतिथि किरण पूनिया ने बैठक में सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा जो मतदाता सत्यापन अभियान चल रहा है उसमें वो पूरी निगरानी रखे, किसी भी पात्र नागरिक का वोट न कटे य़ह भी ध्यान रखे। इसके अलावा उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रत्येक बूथ लेवल पर बी एल ए-2 की नियुक्ति का कार्य प्राथमिक स्तर पर किया जाए। इस बैठक में जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा,युवा जजपा ज़िला प्रधान दीपक चौधरी, ज़िला प्रधान महासचिव अरविंद जाखड़,रणधीर पवार, अवतार गुजर,भीम सिंह पवार ने हिस्सा लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *