कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर का पद्मशिला स्थापना पूजन 12 सितंबर को

पंचकूला (दिव्या राणा):महाराजा अग्रसेन की पावन धरा अग्र-भूमि स्मारक (अग्रोहा शक्तिपीठ) में अग्रसेन फाउंडेशन के तत्वावधान में निर्माणाधीन भव्य कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्टलक्ष्मी मंदिर के पद्मशिला स्थापना एवं वैदिक पूजन अनुष्ठान का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि आद्य महालक्ष्मी मंदिर की उंचाई 108 फीट होगी, जो विश्व का पहला और ऐतिहासिक आद्य महालक्ष्मी का मंदिर होगा । मंदिर का निर्माण वास्तुकला से संपन्न अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर रहे शिल्पकारों किया जा रहा है। महालक्ष्मी मंदिर का आकार श्रीयंत्र के आकार का होगा। जिसमें 108 किलो चांदी से आद्य महालक्ष्मी की प्रतिमा 108 किलो चांदी के सिंहासन पर स्थापित की जाएगी। कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी देवी मंदिर 10 एकड़ भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया रहा है, जिसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक है। पद्मशिला स्थापना एवं वैदिक पूजन अनुष्ठान में देशभर से समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल होकर पूजन में भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर 2026 को सुबह नौ बजे से अग्र-भूमि स्मारक (अग्रोहा शक्तिपीठ), अग्रोहा पुलिस स्टेशन के निकट, जिला हिसार में होगा। अग्रसेन फाउंडेशन की ओर से समाज के लोगों को परिवार सहित समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल, मुख्य संरक्षक विनीत लोहिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलभूषण गोयल तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *