कृषक गोष्ठी में कृषकों कोजैव उर्वरकों के प्रयोग दी गई जानकारी

गोंडा
कृषि विभाग द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम सभा में कृषक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित करके किसानों को जैविक खाद के प्रयोग की जानकारीदी जा रही है । इसी क्रम मेंआज दिनांक 9 जून 2026 को पंचायत भवन ग्राम सोहनी विकासखंड मुजेहना जनपद गोंडा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार शुक्ला ग्राम प्रधान पूरेसबसुख ने कृषकों से जैव उर्वरकों के प्रयोग का आह्वान किया
। उन्होंने बताया कि जैव उर्वरकों के प्रयोग से फसलों की पैदावार में वृद्धि होती है साथ ही भूमि के स्वास्थ्य में सुधार होता है । डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने धान की सीधी बुवाई, धान नर्सरी प्रबंध, हरी खाद की खेती, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, फसल अवशेष प्रबंधन,मोटे अनाजों की खेती आदि की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि ढैंचा की बुवाई के डेढ़ महीने बाद पलटाई करने से खेत को कार्बनिक पदार्थ की काफी मात्रा प्राप्त होती है । इससे भूमि के स्वास्थ्य में सुधार होता है । अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है । भूमि के स्वास्थ्य में सुधार हेतु ढैंचा की हरी खाद की बुवाई अति आवश्यक है । रामप्रकाश तिवारी एडीओ एजी ने राजकीय कृषि बीज भंडार में अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेशों की जानकारी दी । उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि की जानकारी दी । क्रांतिवीर सिंह बीटीएम ने कृषि यंत्रीकरण योजना एवं कुसुम योजना आदि की जानकारी दी । विभोर मणि त्रिपाठी एटीएम ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी । इस अवसर पर राकेश तिवारी पंचायत सचिव, रुचि शुक्ला पंचायत सहायक, श्याम धर द्विवेदी एटीएम सहित प्रगतिशील कृषकों विष्णेश मिश्रा, नेतराम सोनकर, विजय तिवारी, हनुमान दत्त शुक्ल आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।
भरपूर पैदावार के लिए हरी खाद उपयोग करने कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है गोष्ठियों का आयोजन
जिले के तरबगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम बावरिया में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्टी केमुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मंजू सिंह किसानों से जैविक खेती करने का आवाहन किया कृषि वैज्ञानिक डॉ राम लखन सिंह ने सस्य विज्ञान कृषि केंद्र मनकापुर में धान में पाठशाला प्रबंधन ज्ञान की सीधी बुवाई हरी खाद खेती फसल अवशेष प्रबंधन आदि की जानकारीदेते हुए बताया धान की सीधी बुवाई में 12 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है।
धनंजय कुमार वीडियो आग ने राष्ट्रीय कृषि बीज भंडार में अनुदान पर उपलब्ध निवेश की जानकारी दी उन्होंने बताया अनुदान का लाभ पानी के लिए किसान भाई अपना पंजीकरण अवश्य कराले मदन यादव बम में धान बीच पर शोध एवं उपचार श्री चंद एटीएम ने मोटे अनाजों की खेती की जानकारी दी इस अवसर पर प्रगति किसान अरविंद सिंह प्रधान प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह राम नारायण सिंह आदि ने प्रतिभा कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वृक्षारोपण तथा साड़ी वितरण कार्यक्रम संपन्न

    गोंडा(हनुमान शरण पांडे)इंडियन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ अंजनी कुमार पांडे तथा जितेंद्र पांडे खंड कार्यवाहRss की माता स्वर्गीय सुशीला देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर के अवसर पर वृक्षारोपण…

    एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनसंकल्प: परिवहन विभाग अयोध्या ने वृहद वृक्षारोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश”

    अयोध्या (जसबीर/सच कीरत सिंह) पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और मातृ सम्मान के भाव को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से परिवहन विभाग अयोध्या द्वारा रविवार को “एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *