कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा से शिक्षकों को संबल, राष्ट्र निर्माण का दायित्व और मजबूत

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में रविवार को आयोजित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड’ वितरण कार्यक्रम में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक है और देश के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण उसके कंधों पर टिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षकों और उनके परिवारों को मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। साथ ही शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, तकनीकी दक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव विकसित करें तथा उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।प्राचार्य प्रो. दान पति त्रिपाठी ने योजना को शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रो. मंजूषा मिश्र ने कहा कि शिक्षक ही नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा प्रदान करते हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर इस योजना को शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार का सार्थक उपहार बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री रजनी तिवारी तथा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। आयोजन का संयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने किया तथा संचालन इं. शांभवी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, प्रो. एस.एस. मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. विनोद कुमार वास्तव सहित 500 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *