कोई मतदाता न छूटे, डीएम शने तेज की तैयारी

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह/): अयोध्या जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची को अद्यतन करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप दिवस आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अपात्र प्रविष्टियों के संबंध में आवेदन करने का अवसर मिलेगा।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे विशेष कैंप के दौरान अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय रखें और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय बनाकर पात्र नागरिकों की मदद करें।उन्होंने विशेष रूप से पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं, छूटे हुए मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और बेघर नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने पर ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है।सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष कैंपनिर्धारित विशेष कैंप दिवस पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 प्राप्त किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जिन राजनीतिक दलों ने अभी तक बीएलए नियुक्त नहीं किए हैं, उनसे शीघ्र नियुक्ति कर सूची कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा, ताकि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।बैठक में नागरिकों को निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप और ECINET पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने इन डिजिटल माध्यमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़ सकें।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी सोहावल आदित्य विक्रम अग्रवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह एवं दिलकराम मौर्य, सीपीआईएम के संयुक्त सचिव विनोद सिंह, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष विधिमंच रामप्रकाश वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक मुस्तफा अली, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अंसार अहमद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विशेष कैंप के माध्यम से पात्र युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रशासन तथा राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इसका उद्देश्य निर्वाचन नामावली को अद्यतन रखना और “कोई मतदाता न छूटे” के लक्ष्य को साकार करना है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *