गंगा समग्र ने रामानंद ठाकुर को सौंपी पंचकूला सहसंयोजक की जिम्मेदारी

पंचकूला(ललित):। गंगा समग्र जैसे राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने पंचकूला में समाजसेवी रामानंद ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सहसंयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शहर के सामाजिक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से पंचकूला में नदी संरक्षण और जल स्वच्छता के अभियान को और मजबूती मिलेगी।गंगा समग्र एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन एवं अभियान है, जो मां गंगा तथा उसकी सहायक नदियों को निर्मल और अविरल बनाए रखने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा लोगों को नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य करता है। संगठन की शुरुआत वर्ष 2011 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से हुई थी।रामानंद ठाकुर बोले—जीवनभर संगठन के लिए समर्पित रहूंगानई जिम्मेदारी मिलने पर रामानंद ठाकुर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि “जब तक मैं जिंदा हूं, संगठन के लिए 24 घंटे सहयोग के लिए तत्पर खड़ा रहूंगा।”उन्होंने कहा कि नदियां और जल स्रोत केवल धार्मिक आस्था से नहीं जुड़े हैं, बल्कि मानव जीवन और पर्यावरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।रामानंद ठाकुर ने कहा कि पंचकूला में घग्घर नदी सहित अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। लोगों को नदियों में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक न डालने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।जनभागीदारी से मजबूत होगा नदी संरक्षण अभियानउन्होंने कहा कि नदी संरक्षण का अभियान तभी सफल हो सकता है जब इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। गंगा समग्र के माध्यम से धार्मिक आस्था को नदी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जोड़ते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।रामानंद ठाकुर की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि रामानंद ठाकुर के नेतृत्व और सक्रिय सहयोग से पंचकूला में ‘निर्मल और अविरल नदी’ के संकल्प को नई गति मिलेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *