गुरु पूर्णिमा पर सनातन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंद गिरी महाराज ने दिया आशीर्वाद

पांचवां आयाम:चंडीगढ़(दिव्या राणा): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित सनातन मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंद गिरी महाराज ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने भी महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया।महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंद गिरी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु के सान्निध्य से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलने, सनातन संस्कृति के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *