जेलों में गूंजेगा सेवा और सुधार का संदेश, बंदी बनेंगे भागीदार17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियानपौधरोपण, रक्तदान शिविर, योग और आध्यात्मिक गतिविधियां होंगी, पढ़ाई कर रहे बंदियों से भी होगा संवाद

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा की जेलों में अब एक माह तक सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सकारात्मक सोच का संदेश गूंजेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जेल अधिकारियों को जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि पूरे एक माह तक प्रदेश की जेलों में पौधरोपण, रक्तदान शिविर, योग, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। अभियान में बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ जेलों में पढ़ाई कर रहे युवा बंदियों से संवाद करने और उनके विचारों को भी सामने लाने को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। कारागार मंत्री ने जेल प्रशासन से कहा है कि अभियान के लिए प्रत्येक दिन की गतिविधियों की रूपरेखा पहले से तैयार की जाए, ताकि अलग-अलग दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों से कहा है कि अभियान को किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाए। जेलों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर तथा बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही आध्यात्मिक कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे। बंदी रखेंगे अपनी बात, देंगे सुझाव जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जेलवार गतिविधियों का स्वरूप वहां उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। प्रयास रहे कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से अभियान जेलों में दिखाई दे। अभियान का एक प्रमुख हिस्सा जेलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा बंदियों के साथ संवाद होगा, उनसे सेवा, शिक्षा, भविष्य, कौशल और समाज की मुख्यधारा में वापसी से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। बंदियों को भी अपनी बात और सुझाव रखने का अवसर दिया जाएगा। कारागार मंत्री ने कहा कि जेलों में शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां पहले से संचालित की जा रही हैं। अभियान के दौरान इन व्यवस्थाओं से जुड़े बंदियों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश की जेलों में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के साथ इग्नू, मुक्त विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम चल रहे हैं। सेवा के संकल्प को जेलों तक पहुंचाना उद्देश्य’ जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने पर जोर दिया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इसी संदेश को जेलों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेलों में होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान से सेवा, योग से स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गतिविधियों से सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *