झज्जर में महंगाई के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झज्जर। बढ़ती महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झज्जर में जोरदार प्रदर्शन किया। इनेलो जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर मार्च निकालकर नारेबाजी की और बाद में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान इनेलो नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल वादे करने में लगी हुई है।

इनेलो जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि सत्ता में आने से पहले लोगों के खातों में 15 लाख रुपये जमा कराने, किसानों की आय दोगुनी करने और रोजगार उपलब्ध कराने जैसे बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक वे पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

उन्होंने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता, किसान और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इनेलो नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से इनेलो ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने, पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी की कीमतों में राहत देने तथा आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *