गोण्डा – जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दो वर्षीय मासूम बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान हेमा तिवारी के रूप में हुई है। हादसे में घायल पति बबलू तिवारी और बेटा आयुष को तत्काल सीएचसी कटरा बाजार में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।सूचना पर थानाध्यक्ष कटरा बाजार अजय कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार बबलू तिवारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी पहाड़ापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता
पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…







