डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन, भंडारे में जरूरतमंदों को कराया भोजन

पंचकूला, (तानिया रोहिल्ला)। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज अपनी धर्मपत्नी सीमा सिंघल के साथ पंचकूला स्थित प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, सामाजिक सौहार्द और नागरिकों की सुरक्षा के लिए मां भगवती से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन कराया गया।धार्मिक विधि-विधान से किया हवन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना माता मनसा देवी मंदिर पहुंचने पर डीजीपी अजय सिंघल एवं उनकी धर्मपत्नी का मंदिर प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत हवन में आहुतियां अर्पित की और मां भगवती के समक्ष प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था की मजबूती तथा आमजन के कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने हरियाणा पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों की सफलता, सुरक्षा और जनसेवा के प्रति समर्पण को और सुदृढ़ बनाने के लिए भी प्रार्थना की।जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भोजन डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस पहल के माध्यम से सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया। जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराना सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और हरियाणा पुलिस के लिए मांगा आशीर्वाद इस अवसर पर डीजीपी अजय सिंघल ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना की। उन्होंने हरियाणा पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के मनोबल, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को और मजबूत बनाने के लिए भी मां का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है। जनसेवा, संवेदनशीलता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व पुलिस की कार्यप्रणाली के महत्वपूर्ण अंग हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *