ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित करना, आपसी मेलजोल बढ़ाना और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक एन के शर्मा की पत्नी बबिता शर्मा ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और महिलाओं को डांडिया उत्सव के महत्व एवं इसकी सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डांडिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं और अपने उत्साहपूर्ण अंदाज़ से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने महिलाओं के साथ डांडिया नृत्य में भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।प्राइड एंड पॉवर वूमैन क्लब की संचालिका ज्योति दीप (गिन्नी) और सहयोगी अंजना के प्रयासों आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया नृत्य किया और एक-दूसरे के साथ आनंदमय पल साझा किए। इस आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, नए संबंध बनाने और सामुदायिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को एकजुट करने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    पूर्व विधायक ने चुनाव के मद्देनजर ली युवा कार्यकर्ताओं की बैठक

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन के शर्मा ने कहा है कि पंजाब में बनने वाली शिरोमणि अकाली दल की सरकार में युवाओं की भूमिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *