दीपोत्सव पर रामनगरी की सुरक्षा अभेद्य होगी, मंडलायुक्त राजेश कुमार और IG सोमेन वर्मा ने दिए सख्त निर्देश

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:आगामी दीपोत्सव को श्रद्धा, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए गुरुवार 10 सितंबर 2026 को मंडलायुक्त सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। सभी विभाग अपनी तैयारियां समय से पूरी करें और आपसी समन्वय के साथ काम करें। श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता हो। स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, यातायात और अन्य जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और सहज वातावरण में दीपोत्सव की खुशियां मना सकें।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से निर्धारित समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, यातायात और मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दीपोत्सव में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रमुख मार्गों, घाटों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर यश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अयोध्या सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दीपोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *